Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Feb 2022 7:00 am IST


शनि देव को प्रसन्न करने हेतु शनिवार को पूजा के दौरान इन मंत्रों का जरूर करें जाप


शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं, तो बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। जब किसी जातक पर शनि की ढैया अथवा साढ़े साती चलती है, तो जातक को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियां होती हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन सच्ची श्रद्धा और भक्ति से शनिदेव की पूजा करने वाले साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त हैं। इसके लिए कहा जाता है कि कृष्ण जी की पूजा करने से भी शनि की समस्त बाधा समाप्त हो जाती है। इसके लिए शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा-उपासना की जाती है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने के कई नियम हैं। 

1. शनि महामंत्र

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

2. शनि दोष निवारण मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

3. शनि का पौराणिक मंत्र

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

4. शनि का वैदिक मंत्र