Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Sep 2021 7:00 am IST


कैबिनेट मंत्री हरक बोले, गृहमंत्री से की आर्य के मसले पर बात


देहरादून। सियासी गलियारों में बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट मंत्री यशपाल से नाश्ते पर मुलाकात चर्चा में रही तो अब कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के दावे से एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। रावत के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य के मसले पर भी बात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रोज सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुंचे और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की। इस दौरान नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री आर्य किसी विषय को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री धामी और मंत्री आर्य ने साफ किया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके लिए कोई निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है।