Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 23 Apr 2023 1:00 am IST

राजनीति

राकांपा नेता अजित पवार की संजय राउत ने की तारीफ, कहा- सीएम बनने में है सक्षम...


राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं, क्योंकि उनके पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है। 

एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए राउत ने कहा कि, कुछ अयोग्य लोग विभाजन करके राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं। वह इतने सालों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रह चुके हैं। उनके नाम सबसे अधिक बार उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उनको मुख्यमंत्री बनना चाहिए। 

गौरतलब है कि, 23 नवंबर, 2019 को भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और पवार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, 28 नवंबर को बहुमत साबित किए बिना सरकार गिर गई थी।