Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Oct 2022 6:28 pm IST


थराली में गुस्साए लोगों ने निकाली जनआक्रोश रैली


देवाल में हुए पिंकी हत्याकांड में हत्यारोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने और रतगांव निवासी बीरेंद्र राम की हत्या की आशंका के मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने थराली के देवाल तिराहे से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जबकि तहसील मुख्यालय के बाहर सरकार का पुतला भी जलाया।शुक्रवार को पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत समृद्ध भारत संगठन के बैनर तले थराली ओर आस पास के संगठन से जुड़े पिण्डर घाटी के कार्यकर्ता देवाल तिराहे पर एकत्र हुए। जुलूस के रूप में थराली के विभिन्न बाजारों से होते हुए तहसील पहुंचे। जहां पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने देवाल मोटर मार्ग पर राडीबगड़ में तहसील निकट सरकार का पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्रता से पिंकी एवं वीरेंद्र राम के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट लिखाने के बाद तीन माह बीत गए हैं।