Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Feb 2022 12:11 pm IST


जानिए 11 बजे तक कुमाऊं के जिलों में मतदान कितना फीसद हुआ?


हल्द्वानी : उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 11 बजे तक वोटिंग का प्रतिशत आ चुका है। सभी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। 11 बजे तक नैनीताल जिले में सर्वाधिक वोट कालाढूंगी सीट पर पोल हुए हैं। जबकि सबसे कम पोलिंग नैनीताल और भीमताल में हुई है। अल्मोड़ा जिले में 11 बजे तक सर्वाधिक वोट अल्मोड़ा सीट पर पोल हुए हैं। पिथौरागढ़ जिले में 11.00 बजे तक पूरे जिले में 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। ऊधमसिंहनगर जिले में 11 बजे तक 20.9 फीसद मतदान हो चुका है। चंपावत जनपद में 11:00 बजे तक 17.88 प्रतिशत हुआ है। बागेश्वर जिले में 11 बजे तक 16.60 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि अल्मोड़ा में 15.08 फीसद मतदान 11 बजे तक हुआ।