Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Nov 2022 9:00 am IST

नेशनल

चार दिवसीय दौरे पर नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम जाएंगी राष्ट्रपति, जानिए तय कार्यक्रम...


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। 

अपने चार दिवसीय दौरे में सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मू आज नागालैंड जाएंगी। जहां कोहिमा में अपने सम्मान में नगालैंड सरकार की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगी। इसके बाद दो नवंबर को राष्ट्रपति नवनिर्मित सरकारी स्कूलों, पीएम ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से निर्मित सड़कों और कोहिमा सुपर मार्केट का उद्घाटन करेंगी। 

राष्ट्रपति राजभवन में मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगी। वहीं, मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राजकीय भोज आयोजन में शामिल होंगी। अगले दिन राष्ट्रपति मुर्मू कोहिमा युद्ध समाधिस्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और राज्य के सबसे पुराने अंगामी समुदाय के गांव किगवेमा का दौरा करेंगी। जहां वह ग्राम परिषद सदस्यों और स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। 

जहां से वो आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और मिजोरम राज्य में शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। शाम को, राष्ट्रपति आइजोल स्थित राजभवन में मिजोरम सरकार के उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी। चार नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू आइजोल में मिजोरम विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। 

बताया जा रहा है कि, राष्ट्रपति, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगी। वहीं पांच नवंबर को दिल्ली लौटने से पहले तथागत त्साल, रावोंगला में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। बता दें कि, पिछले महीने राष्ट्रपति त्रिपुरा और असम के दौर पर गई थीं।