Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

सलमान खान और संजय दत्त के बाद रिया कपूर की फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल?


शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद से तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उन्हें एक झटका लगा लेकिन अब शहनाज गिल का पूरा ध्यान काम पर है। उन्होंने एक पंजाबी फिल्म के साथ एक्टिंग की शुरुआत की और अब खबरें हैं कि वो सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली का हिस्सा हैं। साथ ही ये भी सुनने को मिला है कि वो संजय दत्त के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। वहीं अब उनकी तीसरी बॉलीवुड फिल्म की खबरें भी आ रही हैं, जो रिया कपूर के साथ होगी।

अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल को वीरे दी वेडिंग मेकर रिया कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है, जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन रिया के पति करण बुलानी करेंगे। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि इस फिल्म में शहनाज बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।