राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया।
मुर्मू को निर्वाचित राष्ट्रपति बनने के बाद नेताओं का बधाई देने का तांता लग गया है। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंची हैं।