Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Feb 2022 11:03 am IST

जन-समस्या

रोडवेज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार


चम्पावत (लोहाघाट) : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले समस्त रोडवेज कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इसके लिए उन्होंने करीब दो घंटे तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष भुवन भट्ट और शाखा मंत्री शंकर पाल के नेतृत्व में सभी रोडवेज कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी का वेतन न मिलने पर घर चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों के बच्चों की फीस देना भी मुश्किल हो गया है। जबकि विभाग ने चुनाव के उपरांत दो माह का वेतन देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह रणनीति के तहत उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।