Read in App


• Wed, 25 Sep 2024 4:05 pm IST


आपातकालीन सेवा 108 बीच रास्ते में खराब


अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के गुड़कांडे गांव से बीमार महिला को ले जा रही आपातकालीन सेवा 108 रास्ते में ठप हो गई। मरीज को 14 किमी पहुंचाने के बाद अचानक आधे रास्ते में ही खड़ी हो गई। महिला को निजी वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। गुड़कांडे के उप प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह के समय गांव की ममता भोज की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 के लिए मदद की गुहार लगाई। मरीज जब आधे रास्ते में पहुंची तो अचानक आपातकालीन सेवा 108 खराब हो गई। मरीज सहित तीमारदार को आधे घंटे तक आपातकालीन सेवा 108 का सही होने का इंतजार करना पड़ा। मरीज की हालत खराब देखते हुए उन्हें निजी वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।