Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

67 साल की उम्र में भी खूबसूरत और फिट हैं रेखा, फिटनेस के लिए जिम पर नहीं करती हैं भरोसा...


70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा रेखा की खूबसूरती उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती ही जा रही है। रेखा हमेशा से ही अपने फैंस के दिलों की धड़कन रही हैं। और आज भी अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। 



67 उम्र में भी रेखा अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। और इसलिए वह आज भी बेहद ग्रेसफुल लगती हैं। इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस कही जानी वाली रेखा की फिटनेस और खूबसूरती नैचुरल चीजों से आती है। रेखा बताती हैं कि वो सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले वर्कआउट करती हैं। रोजाना 10-15 मिनट व्यायाम और 15 मिनट मेडिटेशन जरूर करती हैं। रेखा का मानना है कि फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, डांस, बागवानी और घरेलू कामों से ही पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। 



रेखा हर हाल में 8 घंटे की नींद जरूर लेती हैं। ऐसा करने से उनका शरीर और त्वचा दोनों ही ताजगी से भरपूर रहते हैं। रेखा रोजाना एक घंटे योगा जरूर करती हैं। इसके अलावा, रेखा अपने खाने-पीने का भी खास ख्याल रखती हैं। वह ताजा फलों का जूस और फिर नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। वह दिन में लगभग 12 ग्लास पानी पीती हैं। ताकि उनकी बॉडी और त्वचा दोनों डिटॉक्स रहे। 

खाने की बात करें तो रेखा मिल्क प्रोडक्ट्स और सब्जियों को अपनी डाइट में जरुर शामिल करती हैं। रेखा 7:30 बजे से पहले डिनर में घर का खाना ही खाती हैं। रेखा क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग जरूर करती हैं। इसके अलावा वह अरोमाथैरेपी और स्पा के जरिए अपनी स्किन को पैंपर करती हैं। अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए वह उसमें दही, शहद और अंडे का पैक लगाती हैं और हेयर ड्रायर का प्रयोग नहीं करती हैं। कुल मिलाकर रेखा अपनी फिटनेस और खूबसूरती का पूरा ध्यान रखती हैं।