Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 12:27 pm IST

नेशनल

शाहीर शेख के पिता का निधन


लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता शाहीर शेख के पिता का निधन हो गया है।जानकारी के मुताबिक़ वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे वहीं अभी बीते रोज ही शाहीर ने अपने प्रशंसकों से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी। दरअसल शाहीर शेख के पिता को कोविड हुआ था, जिसके बाद उनका संक्रमण काफी बढ़ गया था।आपको बता दें की शाहीर के दोस्त और अभिनेता अली गोनी ने बुधवार रात अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा," इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन (वास्तव में हम भगवान के बन्दे हैं और वास्तव में हम उसी के पास लौट जाते हैं।) अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। मजबूत रहो शाहिर भाई।"