Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Aug 2021 12:02 pm IST


डरावनी कहानी: महिला के साथ पति-ससुर करते थे दुष्कर्म


उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति आए दिन घर में अपने दोस्तों के साथ शराब पीता था और फिर उसे दोस्तों के साथ गलत काम करने को मजबूर करता था। उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।