Read in App


• Fri, 11 Jun 2021 6:26 pm IST


महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस


चमोली-देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्यों के के लिये सरकार को दोषी करार देते हुये सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जिले के सभी प्रमुख नगरों के पेट्रोल पंपों पर अन्य स्थानों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और धरना दिया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सात साल में देश को दुख, परेशानी, महंगाई, बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नही़ं दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, विकास जुगरान, प्रमोद बिष्ट, प्रभाकर भट्ट , आनन्द सिंह पंवार, योगेंद्र बिष्ट, संदीप झिंक्वाण, संदीप भंडारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।