Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 7:00 pm IST


उत्तराखंड SDRF के जवान ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा


देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह कर इतिहास रच दिया है. एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने 12 अगस्त को अपने टीम के साथ यूरोप महाद्वीप स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से MRV, AZAU होते हुए एल्ब्रुस बेस कैंप पहुंचे. हालांकि, पर्वतारोहण के दौरान मौसम का अनुकूल न होना, तापमान करीब -20 तक होने के साथ ही 90 किलोमीटर की रफ्तार चलती ठंडी हवा राजेंद्र सिंह के लिए चुनौती भरा रहा. लेकिन, भारी बर्फबारी के बावजूद भी राजेंद्र सिंह ने हार नही मानी. अपने जज्बे के साथ उन्होंन यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करके इतिहास रचा है.