Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Mar 2022 4:47 pm IST

राजनीति

बस एक प्रतिशत वोट पर सिमटी आप


उत्तरकाशी: इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले उत्तरकाशी जिले में चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा जोर लगाने वाली आम आदमी पार्टी अपने वोट बैंक में कुछ खास इजाफा नहीं कर पाई। उत्तरकाशी की पुरोला और यमुनोत्री सीट पर आप मात्र एक प्रतिशत के आसपास तक सिमट गई, जबकि गंगोत्री में 10 प्रतिशत वोट ही ला पाई। पुरोला सीट पर आप को कुल वोटों में से 1.04 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि यमुनोत्री सीट पर 1.12 प्रतिशत वोट मिले। गंगोत्री सीट पर आप को 10.33 प्रतिशत वोट मिले। पुरोला से आप के प्रत्याशी प्रकाश और यमुनोत्री से मनोज कोहली श्याम थे। जबकि गंगोत्री सीट पर कर्नल अजय कोठियाल आप के प्रत्याशी थे।