Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Mar 2023 7:00 am IST


सोमवार को कर्म फलदाता शनि देव हो रहे उदय, इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान


  • ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार 4 राशि के जातकों पर हो सकती है धनवर्षा, सफलता चूमेगी कदम  

वैदिक ज्योतिष केअनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 मार्च को होली से पहले शनि देव कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बताते चलें कि नए साल की शुरुआत में शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो गए थे। अब शनि देव 6 मार्च सोमवार को रात के 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में ही उनका उदय होगा। शनिदेव कर्म, अनुशासन और दीर्घायु के कारक हैं। इनके उदय होने से आपके कर्मों के फल में वृद्धि होगी। शनि अपनी धीमी गति के अलावा नेतृत्व, अखंडता, अनुशासन, ज्ञान और अधिकार जैसे गुणों का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी जाने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार ग्रहों के अस्त होने का मतलब सूर्य का उस ग्रह के काफी करीब आना, ऐसे में सूर्य के तेज के आगे उनका प्रभाव कमजोर हो जाता है और वह अपनी पूरी क्षमता से प्रभाव नहीं डाल पाता है। कुंभ राशि शनि देव की मूल त्रिकोण राशि है। इसलिए शनि देव के उदय होते ही 4 राशि के जातकों के लिए धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री, भागवत कथा प्रवक्ता एवं कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य राजेंद्र तिवारी से जानते हैं कि कौन सी हैं वह खुशकिस्मत राशियां, जिनकी चमकने वाली है किस्मत। 

वृष राशि 
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार शनि देव का उदय होना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव आपके भाग्य और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए आपको जो भाग्य का साथ नहीं मिल रहा था वो मिलने लगेगा। साथ ही काम कारोबार में भी सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह राशि 
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते की बात चल सकती है।

तुला राशि
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। शनि देव आपके लिए महायोग कारक हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं काम- कारोबार की उन्नति होगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है।

मकर
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आप पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम पड़ाव चल रहा है। जो शुभ साबित होगा। साथ ही भाग्य की वृद्धि होगी। कार्यों में भी सिद्धि के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं अगर आप विदेश जाना चाहते हैं, तो योग बनेंगे।