Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 1:43 pm IST


यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ चालकों पर कार्रवाई


मोटर दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र के लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर दस चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए तीन हजार का संयोजन शुल्क वसूला। वहीं तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर वाहन को सीज डीएल निरस्तीकरण के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई।