Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Nov 2022 6:00 am IST

नेशनल

अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, लगभग 16.6% की बढ़ोत्तरी दर्ज...


अक्तूबर महीने में वस्तु और सेवा कर संग्रह में इजाफा हुआ है। अक्टूबर महीने में लगभग 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

वित्त मंत्रालय की दी गयी जानकारी के मुताबिक, इस महीने जीएसटी कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी बार जीएसटी संग्रह का आकड़ा डेढ़ लाख करोड़ के पास पहुंचा है। बता दें कि, जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अक्तूबर महीने में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 26,039 करोड़ रुपये था।

ठीक एक साल पहले अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था। वित्त मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।