Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Oct 2021 5:43 pm IST

मनोरंजन

मनोज तिवारी की पहली पत्नी किसे कर रही है डेट?


भोजपुरी स्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की पहली पत्नी रानी तिवारी (Rani Tiwari) को एक बार फिर अपने जीवन का प्यार मिल गया है। खबर है कि अब रानी तिवारी पंजाबी सिंगर एकम बावा (Ekam Bawa) को अपना दिल दे चुकी हैं। रानी तिवारी, जिन्हें प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने जाने माने राजनेता और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी से 1999 में शादी की थी. शादी के 14 साल बाद यानी 2012 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। रास्ते अलग होने के बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी 2020 में भोजपुरी गायक सुरभि तिवारी के साथ की। आपको बता दें, रानी तिवारी जाने माने निर्माता और क्रिकेटर अरुण पांडे (Arun Pandey) की बहन हैं, जिन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी’ प्रोड्यूस की थी।