Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Feb 2023 9:00 am IST

नेशनल

दिल्ली-एनसीआर : सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी हवा चलने से लोगों को होगा ठिठुरन का एहसास...


पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। 

आज भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से तापमान बढ़ेगा। बुधवार तक दिल्ली में 35 किमी की गति तक तेज हवा चल सकती है। वहीं 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।