Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 Nov 2021 10:00 am IST


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के इस शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में स्थापित 100 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उन्होंने शहीदों और वीरों को नमन किया। शनिवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थापित 100 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व सीमांत जनपद देवों और वीरों की भूमि है। यहां के वीर सैनिकों की गौरव गाथा हमेशा गाई जाएगी। वीर सैनिकों की बदौलत हम अपने गांव-शहर में सुरक्षित हैं। स्वतंत्रता के नायकों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।