Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 May 2023 2:30 am IST

मनोरंजन

फिक्स हुई राघव और परिणीति की सगाई की डेट, यहां जानें जगह और अन्य डिटेल


बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा इन दिनों अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। कई बार दोनों की इंगेजमेंट की रिपोर्ट्स भी आईं लेकिन सभी महज अफवाह साबित हुईं।
अब एक और रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव इसी महीने सगाई करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाली 13 मई को नई दिल्ली में इनकी सगाई होगी। इस खबर की सुनकर परिणीति के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि अब तक परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा या फिर इनकी फैमिली की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।