Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Sep 2021 8:11 am IST


दो व्यापार मंडलों का हुआ विलय हर्ष वर्मा बने अध्यक्ष


हरिद्वार। ज्वालापुर में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से कटहरा बाजार  और गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल का विलय करके बाजार व्यापार मंडल का गठन किया।  इसमें हर्ष वर्मा को अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, महामंत्री अश्वनीगोयल, कोषाध्यक्ष अमित झांब, सुमित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय सिंघल, शिवम बंसल, उपाध्यक्ष गौरव, शिवम अग्रवाल, लोकेश चैहान, अंकित खुराना, अविनाश सिडाना, सचिव स्पर्श कंसल, राकेश वर्मा, अशोक गुप्ता, उपमंत्री कपिल अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, मोहित मेहता, निमिष गोयल, संगठन सचिव विनोद खुराना, मीडिया प्रभारी देवम मेहता, सदस्य कार्यकारिणी के रूप में सुमित दरगन, जगमोहन सिंह, अनूप वर्मा, मोहम्मद शाहिद, मोहमद जिशान अंसारी और संरक्षक मंडल में श्रीराम आहूजा, रवींद्र सिंघल, जगदीश अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, डॉ. अविनाश विरमानी, डॉ. सतीश विरमानी, शम्मी कटारिया, सुशील मेहता, विपिन अग्रवाल, अमर कुमार को नामित किया गया। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, जिला युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, रवि धींगरा, राकेश मल्होत्रा, अमर कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र सिंघल एवं अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पाहवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।