Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 11:00 pm IST

नेशनल

झारखंडः NIT जमशेदपुर में 13 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप


झारखंडः देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 13 छात्रों कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद शुक्रवार तक कक्षाएं बंद कर दी हैं।

सभी कोरोना पॉजिटिव छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 18,930 नए मामले सामने आए और 35 लोगों की मौत हुई। इसी अंतराल में कोरोना के 14,650 मरीज ठीक हुए। अगर बात करें कोरोना के सक्रिय मामले की तो 1,19,457 मामले अभी एक्टिव हैं।