Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 3:56 pm IST


कैबिनेट मंत्री ने कनालीछीना क्षेत्र में सुनीं समस्याएं


कनालीछीना(पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट विधानसभा के अंतर्गत कनालीछीना विकासखंड के कई गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही कुछ समस्याओं का समाधान किया। रविवार को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कनालीछीना विकासखंड के चौपाता, लमतड़ी, बिसौनाखान, कापड़ीगांव, ग्वेता, बजेत रेतोली, पाली और डुंगरी ग्रामसभा का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। लोगों को केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया चुफाल ने क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र आंगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया बिसौनाखान तक सड़क मार्ग में डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने की क्षेत्रवासियों को बताया और विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने जिनगाल गांव तक दो किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति की घोषणा विधायक निधि से की। भ्रमण में मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल, हरीश तिवारी, भगवान प्रसाद, दीपक भंडारी, प्रयाग पांडे समेत कई कई शामिल रहे।