Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 Jan 2023 10:51 am IST


उत्तराखंड में रविवार की छुट्टी पर पड़ेगी मौसम की मार, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश..


देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। उत्तराखंड में बीते चार-पांच दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। पहाड़ों में पाला गिरने से सड़कों पर सफर खतरनाक हो रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ ओलावृष्टि व तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।