Read in App


• Fri, 25 Jun 2021 7:56 am IST


काशी विश्वनाथ मंदिर : यहां एक साथ विराजते हैं शिव और शक्ति


काशी यानी वाराणसी को भगवान शिव का सबसे प्रिय स्थान माना जाता है। पुराणों और ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन देखने को मिलता है। विश्व प्रसिद्ध वाराणसी, जहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं, अपने प्राचीन मंदिरों और खानपान के लिए विशेष रूप से चर्चित है। यहां प्राचीन विश्वनाथ मंदिर में शिव का ज्योतिर्लिंग है, जिसकी ख्याति दूर-दूर तक है। आइए इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं, जिनके बारे में अभी तक बहुत कम चर्चा हुई है।


यहां एक साथ विराजते हैं शिव और शक्ति 

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दाहिने हिस्से में शक्ति के रूप में मां भगवती विराजती हैं। वहीं दूसरी तरफ भगवान शिव वाम रूप में विराजमान हैं। माना जाता है कि यहां आकर मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। विशेष बात ये है कि इस ज्योतिर्लिंग में शिव और शक्ति दोनों साथ ही विराजते हैं और ऐसा अद्भुत संयोग दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता है।