Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 7:30 am IST


कांग्रेस ने चंडीगढ़ व अरुणाचल प्रदेश की इकाइयों का पुनर्गठन किया


कांग्रेस ने शनिवार को चंडीगढ़ क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष सुभाष चावला के अधीन आठ उपाध्यक्ष व नौ महासचिवों की नियुक्ति की है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश इकाई का भी पुनर्गठन करते हुए दो नए कार्यकारी अध्यक्षों बोसीराम सीरम व थूपटेन टेंपा की नियुक्ति की है। इसके अलावा प्रदेश में सात उपाध्यक्ष व 14 महासचिव बनाए गए हैं। चंडीगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्षों में पवन शर्मा, भूपिंदर सिंह बधेरी, दविंदर सिंह बाबला, हाफिज अनवर उल हक, हरफूल कल्याण, जतिंदर भाटिया, जगजीत सिंह कंग व जागीर सिंह शामिल हैं। हरमोहिंदर सिंह लक्की, मीनाक्षी चौधरी, शशि शंकर तिवारी, गुबक्स रावत, विनोद शर्मा, गुरप्रीत सिंह गब्बी, हरमेल केसरी, लव कुमार व अच्छे लाल गौर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।