Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Mar 2023 5:35 pm IST


बागेश्वर में बनेगा 50 बेड का अस्पताल


बागेश्वर : भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बागेश्वर में 50 बेड के अस्पताल को मंजूरी दी है। जिले में तेईस करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल सेंटर भी बनेगा। बताया कि बेस अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर खोली गांव में बेस अस्पताल के लिए चयनित भूमि पर बनाया जाएगा।समाज कल्याण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने बताया कि नया अस्पताल जिला मुख्यालय के नजदीक खोली गांव में बनाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि जिले में क्रिटिकल सेंटर न होने से दुर्घटनाओं के साथ ही आपदा में घायल लोगों को इलाज की उचित सुविधा नहीं मिल पाती थी। उन्होंने मामला भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने उठाया। मंत्रालय ने क्रिटिकल सेंटर की स्थापना के लिए तेईस करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही रकम राज्य को अवमुक्त होने की उम्मीद है।मंत्री ने कहा कि अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर स्थापित होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर को जल्द से जल्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।