Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Sep 2022 5:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

19 साल की पुर्तगाली लड़की बनी जुड़वा बच्चों की मां, अलग-अलग पिता की संतानें है दोनों...


आज के दौर में मेडिकल साइंस बहुत आगे बढ़ गया है। नई-नई तकनीक से वैज्ञानिक इंसान के शरीर में होने वाली जटिलताओं को आसानी से समझ रहे हैं। लेकिन इस घटना ने वैज्ञानिकों को भी सोच में डाल दिया है। 

दरअसल, पुर्तगाल में एक 19 साल की लड़की ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। जन्म के बाद बच्चों के डीएनए टेस्ट से पता चला कि, दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। और ये अपनी तरह का दुनिया का 20वां केस है। जिसमें जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। बता दें कि इस तरह के केसे को मेडिकल साइंस की भाषा में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहा जाता है। इन बच्चों की मां ने बताया कि, उसने दो पुरुषों के साथ कुछ घंटों के अंतराल पर सेक्स किया था।

डीएनए रिपोर्ट देखकर खुद लड़की भी हैरान है, लड़की ने कहा कि मैं परिणामों से हैरान थी. मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है जबकि दोनों बच्चे देखने में बहुत समान हैं। रिसर्चर डॉ. टुलियो जॉर्ज फ्रेंको का कहना है कि, ऐसी गर्भावस्था तब होती है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों से निषेचित होते हैं. बच्चे मां की जेनेटिक मेटेरियल को साझा करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं।