Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Jan 2022 8:00 am IST

राजनीति

विजय पाल सिंह सजवाण ने दाखिल किया नामांकन पत्र


उत्तरकाशी: विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में गंगोत्री विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि तीनों विधान सभा के लिए 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं यमुनोत्री तथा पुरोला सीट पर चौथे दिन कोई भी नामांकन नही हुआ।जिले की गंगोत्री विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। तय कार्यक्रमानुसार दोपहर 1:15 बजे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सादगी पूर्ण कोविड 19 नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने दो प्रस्तावक के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने रिर्टनिंग अफसर गंगोत्री चतर सिंह चौहान को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।