Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 2:10 pm IST


शिक्षक कर्मचारियों ने गणेश गोदियाल से की पेंशन बहाली की मांग


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई रुद्रप्रयाग ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से पेंशन बहाली की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में है और प्रदेश कांग्रेस आगामी विधान सभा चुनावों में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि वह कर्मचारियों की इस पीड़ा से अवगत हैं। जल्द ही शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को सदन में कांग्रेसी विधायकों द्वारा पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।