Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Aug 2022 6:05 pm IST


छात्राओं ने बनाई बोर्डर सैनिकों के लिए राखियां


बागेश्वर ( गरुड़ ) : पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला की छात्राओं ने बोर्डर सैनिकों के लिए राखियों का निर्माण किया है। विद्यालय की ओर से इन राखियों को कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत भेजा जाएगा। विद्यालय की कला शिक्षिक राजेश्वरी कार्की की देखरेख में छात्राओं ने आकर्षक राखियों का निर्माण किया है। कार्की ने बताया कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिक भाइयों के त्याग और समर्पण से ही पूरा देश सुरक्षित रहता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सैनिक भाइयों के दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के साथ राखियों का निर्माण किया गया है। इन राखियों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के माध्यम से कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत को भेजा जाएगा।