Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 8:00 am IST


निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूलने पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने जताया रोष


शहर कांग्रेस ने निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस वसूलने पर रोष जताया है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उक्त स्कूलों पर नकेल नहीं कसी गई तो आक्रोशित अभिभावक आंदोलन को बाध्य होंगे। सोमवार को शहर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बताया गया कि निजी स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। निजी स्कूलों की ओर से अनावश्यक रूप से फीस वसूली जा रही है। ऐसे मदों में फीस ली जा रही है, जिनका कोई औचित्य नहीं है।