Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 3:49 pm IST


करबला से लोधिया की ओर चलाय विशेष सफाई अभियान


नगर पालिका की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग में करबला से लोधिया की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे से प्लास्टिक को हटाया गया। प्लास्टिक निस्तारण के लिए एमआरएफ यूनिट भेजा गया। एसआई लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग नहीं करने की अपील की है।