Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 May 2022 2:30 am IST

अपराध

प्यार के बीच में आए बच्चे, तो 60 साल के प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार


बिहार के बेतिया से अमिताभ बच्चन और जिया खान स्टारर फिल्म निशब्द से मिलती जुलती कहानी सामने आयी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अभिनेत्री जिया के किरदार के साथ प्यार में पागल रहते हैं। इसी तरफ बिहार के बेतिया में रियल लाइफ लव स्टोरी में 60 वर्षीय शख्स एक महिला के प्यार में पागल है। वो भी दिवानगी की हद तक।

दरअसल बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव निवासी 60 साल का बुजुर्ग 48 साल की महिला से प्यार करता था। लेकिन बच्चों को लेकर दोनों के प्यार में दूरी आ गई। और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, शख्स हैवान बन बैठा और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता का आरोप है कि रात के समय जब वो अपने घर पर सो रही थी। उसी दौरान कासिम मियां नाम का शख्स चुपचाप उसके घर आया और तेजाब फेंक कर भाग गया। वो बुरी तरह झुलस गई और सुबह परिजनों  उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जहां महिला प्रेम-प्रसंग से इंकार कर रही है। वहीं दोनों के संबंध को लेकर गांव में चर्चा है। उधर, आरोपी शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. दोनों के बीच कई सालों तक अच्छे संबंध रहे लेकिन बच्चों की वजह से मामला बिगड़ गया. फिर हम दोनों अलग हो गए। आरोपी का कहना है कि, उसने अपनी प्रेमिका पर तेजाब नहीं फेंका है। उसे जबरन इस मामले में फंसाया जा रहा है। फिलहाल महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।