Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Jul 2022 3:24 pm IST


पहाड़ी से दरके पत्थर, एक की मौत


सोनप्रयाग से 500 मीटर आगे पहाड़ से पत्थर गिरने से तीन लोग घायल एक की मौत, एसडीआरएफ टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।गुरुवार को थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग से 500 मीटर आगे पहाड़ से पत्थर आने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिय रवाना हुई। उक्त लोग यात्री थे, जो केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण चार यात्री घायल हो गए। जिसमें से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।