Read in App


• Thu, 8 Apr 2021 2:09 pm IST


उपनल कर्मचारियों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर किया अपना विरोध प्रदर्शित


 उपनल कर्मचारी संघ को धरना स्थल पर बैठे हुए लगभग 45 दिन हो गए हैं अभी तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकला हैं। जिसके चलते विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति में सम्मिलित उपनल के पदाधिकारियों को गठित समिति के सदस्यों द्वारा धरना खत्म करने के फलस्वरुप ही उपनल कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कोई निर्णय लिया जाना संभव होगा। साथ ही यह भी कहा गया कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

जिससे आक्रोशित उपनल कर्मचारियों द्वारा गठित समिति द्वारा 12 दिन एवं इस आंदोलन के 45 दिन व्यतीत हो जाने के फलस्वरुप शासन स्तर पर संपन्न मंत्रिमंडलीय उप समिति के सदस्यों की आहूत बैठक हेतु आमंत्रित उपनल के प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत एवं सभापति विनोद गोदियाल पदाधिकारियों के सम्मुख उपनल कर्मचारियों की ने उचित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में कोई सकारात्मक हल न निकल पाने आक्रोशित उपनल कर्मचारियों द्वारा अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताया गया ताकि सरकार/शासन की नजर विगत 45 दिनों से श्मशान घाट में आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों पर भी पड़ सके।साथ ही उपनल कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ शहीद सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। वही दूसरे दिन भी महेश भट्ट,गरिमा डोभाल, दीपा नेगी एवं योगेश बडोनी द्वारा भूख हड़ताल जारी रखी गई हैं।