Read in App


• Mon, 15 Jan 2024 2:29 pm IST


कुमाऊं कमिश्नर ने पेश की दरियादिली की मिसाल, घायल को पहुंचाया अस्पताल


नैनीताल : चंपावत से हल्द्वानी आ रहे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को चोरगलिया में देर रात मार्ग पर एक घायल व्यक्ति पड़ा मिला। उन्होंने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि घायल का नाम दिनेश मेलकानी है।बताते हैं कि दिनेश चोरगलिया से सितारगंज को ड्यूटी जा रहा था। वाहन नीलगाय से टकरा गया था, उसके इलाज में डॉक्टरों की टीम लगी है। कुमाऊं आयुक्त ने बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार दिनेश मेलकानी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।