Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Oct 2021 1:36 pm IST

जन-समस्या

यमुनोत्री हाईवे पर 6 घंटे के लिए आवाजाही बंद;


रुद्रप्रयाग: यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कुथनौर के बीच खनेड़ा पुल के पास मार्ग  अवरुद्ध होने से लोगो को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। बता दें,  मशीन ऑपरेटरों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता सुचारू हो सका। देर रात मार्ग खोला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ यमुनोत्रीधाम जाने आने वाले यात्रियों को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ा। हालांकि हाईवे खोल दिया गया, लेकिन चट्टानी मलबा-बोल्डर गिरने का भय अभी भी बना हुआ है।