Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Jul 2022 4:18 pm IST

राजनीति

गैरसैंण की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजपाल बिष्ट


पौड़ी : देहरादून रायपुर में नया विधानसभा भवन स्वीकृत होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड राज्य की जनभावनाओं का केंद्र रहा है। ऐसे में किसी भी हाल में गैरसैंण की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इसमे किसी राजनीतिक दल का सवाल नहीं बल्कि उत्तराखंड की अश्मिता का सवाल है। कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आधे अधूरे मन से गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था। 14 जुलाई को ग्रीष्मकालीन ऋतु समाप्त हो रही है और भाजपा सरकार ने गैरसैंण में अस्थाई राजधानी तो दूर ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर भी विधानसभा का सत्र आयोजित नहीं किया गया। यह भाजपा की पहाड़ विरोधी और दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि इसी पहाड़ विरोधी मानसिकता के विरोध में 14 जुलाई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा व अन्य कांग्रेसियों के साथ उत्तराखंड की जनभावनाओं के स्वरूप भराड़ीसैंण में एक दिन का तालाबंदी कार्यक्रम किया जाएगा।