Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Jul 2022 4:09 pm IST


पुलिस ने की भिक्षा नहीं शिक्षा कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजित


बागेश्वर : पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नहीं शिक्षा कार्यक्रम को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की। इसमें ह्यून ट्रैफिकिंग यूनिट, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाल विवाह रोकने और घरेलू हिंसा रोकने के लिए बनाए गए कानून के बारे में बताया। साथ ही इसका कैसे लाभ मिले इसकी भी जानकारी दी गई।कोतवाली में सीओ शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत भिक्षा नहीं शिक्षा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चल रहा है। जिले में भी इसे लागू किया गया है। योजना के तहत जिले में भी दो महीने तक अभियान चलेगा।