Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Aug 2021 12:21 pm IST


खिले हैं कई विषैले फूल, बिना जानकारी छूने से बचें


विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार को जा रहे हैं तो सतर्क रहें। घाटी में कई विषैले फूल भी खिले हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। वन विभाग ने भी पर्यटकों को बिना जानकारी किसी भी फूल या वनस्पति से छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है। फूलों की घाटी ग्रीष्मकाल में छह माह तक पर्यटकों के लिए खोली जाती है। घाटी में 350 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं। घाटी के दीदार के लिए अगस्त और सितंबर माह सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान घाटी में सबसे ज्यादा फूल खिले रहते हैं।200 से अधिक प्रजातियों के फूल घाटी में खिले हुए हैं। वन विभाग ने घाटी में एकोनिटम बालफोरी और सेनेसियो ग्रैसिलिफ्लोरस नाम के फूल चिह्नित किए हैं, जो काफी जहरीले होते हैं। सेनेसियो एक दुर्लभ प्रजाति का फूल भी है, जो लंबे समय बाद घाटी में खिला है। किसी ने यदि यह फूल तोड़ लिया या इसको मुंह में रख लिया तो यह जानलेवा हो सकता है।