Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jul 2023 5:22 pm IST


टिहरी में हरेला पर पौधरोपण दूसरे दिन भी रहा जारी


टिहरी : घनसाली में क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने शिवपूजा करने के बाद हरेला पर्व पर वन विभाग के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधायक ने कहा कि पौधरोपण के साथ इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी लें। भाजपा के हरेला कार्यक्रम जनपद टिहरी के जिला संयोजक सुशील बहुगुणा ने चम्बा मंडल के चौपड़ियाल गांव बूथ पर 100 पौधे रोपे। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ताओं को इनके संरक्षण की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पिछले साल लगाए गए 100 पौधों का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने देखा कि 80 पेड़ अभी भी जिन्दा हैं, जिन्हें महिला मंगल दल द्वारा संरक्षित किया जा रहा है।