Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 7:00 am IST

नेशनल

केरल : त्रिशूर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध युवक की मौत, संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटा था मृतक


केरल के त्रिशूर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध युवक की मौत मामले में डराने वाले तथ्य सामने आए हैं। युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।  

दरअसल, शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे। और वो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। 

शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि, इस बात की जांच की जाएगी कि, 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ। 

बता दें कि, मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इलाज कराएं।