Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Sep 2022 12:26 pm IST


यूपी में 17 IAS के ट्रांसफर, छह जिलों के सीडीओ भी बदले गए


लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में रविवार देर रात 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए। वाराणसी, अलीगढ़, गोरखपुर और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष की तैनाती की गई। इसके अलावा वाराणसी, मथुरा, सुल्तानपुर, चित्रकूट, फतेहपुर और अमेठी जिले के सीडीओ भी बदले गए। यहां नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाए गए हैं। इससे पूर्व शनिवार रात को भी 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।