Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 May 2023 7:04 pm IST


खटीमा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी


खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को क्षेत्र की जनता से मिले। इसके अलावा चंपावत, खटीमा के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और फीडबेक लिया। इस दौरान लघु व्यवसायियों और पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। जिसपर सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने देहरादून में सब एरिया कैंटीन में पूर्व सैनिकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों पर दर्ज हुए मुकदमों को निराधार और अन्यायपूर्ण बताया। कहा इससे प्रदेश के पूर्व सैनिक बेहद परेशान हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगी। पूर्व सैनिकों ने आने वाले नगर निकाय चुनाव में नगर सीमा में निवास कर जनसेवा में जुटे पूर्व सैनिकों, अर्द्धसेनिक बलों को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर वार्ड सदस्य के चुनाव में चुनाव चिन्ह दिया जाए।