Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Mar 2022 4:21 pm IST


काशी विश्वनाथ मंदिर में खेली गई भस्म से होली


उत्तरकाशी: जिले में विभिन्न जगहों पर होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह होली मिलन एवं होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें अबीर गुलाल के साथ ही होल्यारों ने गीत संगीत से रंग जमाया। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार को भस्म की होली खेली गई। जिसमें गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत स्थानीय लोगों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया।
गुरुवार को होली के पावन पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भस्म से होली खेली गई और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर के महंत अजय पुरी, खुशाल चौहान, महेश गंगाड़ी, संजय पंवार, मोहन डबराल, किरण पंवार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।