Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Apr 2023 9:38 am IST

मनोरंजन

बुरी खबर: कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का 73 साल की उम्र में निधन, दो हफ्ते से थीं बीमार


बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का आज निधन हो गया। वह पिछले दो हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट थीं। इस खबर को सुनकर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने दुःख व्यक्त किया है। वहीं कई बड़े सितारे मुकेश से मिलने अस्पताल भी पहुंचे।



एक्ट्रेस  दीपिका पादुकोण, नूपुर सेनन, फराह खान, सुनील ग्रोवर, विकास बहल जैसे कई सितारे खबर सुनते ही मुकेश छाबड़ा को संत्वना देने अस्पताल पहुंच गए थे। कमला छाबड़ा का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट पर किया जाना है।
बताया जा रहा है कि कमला छाबड़ा की हालत काफी दिनों से नाजुक थी जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते तीन दिनों में कमला की स्थिति बेहद गंभीर थी और उन्हें होश नहीं आ रहा था। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।